सेनानायक सुशील कुमार शुक्ला (आईपीएस) के निर्देशन में आयोजित हुआ ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’, अधिकारियों व जवानों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ के अंतर्गत रविवार को 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेनानायक श्री सुशील कुमार शुक्ला (आईपीएस) के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस अभियान के तहत वाहिनी परिसर में 500 विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे, जिनमें आम, जामुन, अमरूद, आंवला एवं सागौन सहित अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर के निर्माण और स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया तथा उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर सहायक सेनानायक अजय विक्रम सिंह, शिविरपाल अमरनाथ यादव, सूबेदार सैन्य सहायक बिजेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी नियमित देखभाल करके ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी संदेश दिया गया।
