चंद्रशेखर आजाद को बाराबंकी में रोके जाने के विरोध में उठाई आवाज आजमगढ़ जिलाध्यक्ष धर्मवीर भारती ने डीएम को ज्ञापन सोपा

आजमगढ़। गोंडा में हुए हत्याकांड के मामले को लेकर आजाद समाज पार्टी ने विरोध जताते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिजनों से मिलने गोंडा जा रहे थे, लेकिन बाराबंकी में पुलिस द्वारा उन्हें रोक दिया गया।

इसी कार्रवाई के विरोध में आजमगढ़ में आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर भारती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देर रात करीब 8:30 बजे अंबेडकर पार्क में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से हत्याकांड की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई।

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि पीड़ित परिवार से मिलना जनप्रतिनिधि का अधिकार है और चंद्रशेखर आजाद को रोका जाना उचित नहीं है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक पार्टी इस मुद्दे को लेकर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

धर्मवीर भारती, जिलाध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी ने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *