आजमगढ़। स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के अंतर्गत चलाए जा रहे सेवा दिवस आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत मोहल्ला गुरुटोला स्थित संकल्प फाउंडेशन कार्यालय पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला योजना समिति के सदस्य व सभासद एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अफ़ज़ल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में वार्डवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

नगर पालिका परिषद आजमगढ़ और ITC मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में यह पहल अधिशाषी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश तथा सफाई एवं खाद्य निरीक्षक दिनेश वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई।

 

कार्यक्रम के दौरान अर्बन कोऑर्डिनेटर विपिन राय और सफाई नायक मुनीर मोहम्मद यूसुफ ने वार्डवासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने बढ़ाएं हाथ, सफाई करें साथ के आह्वान के साथ शहर को स्वच्छ बनाने के लिए घर पर ही गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण, चार डस्टबिन प्रणाली का उपयोग, होम कम्पोस्टिंग के माध्यम से जैविक कचरे से खाद बनाना और सिंगल-यूज़ पॉलीथिन का पूर्ण बहिष्कार पर जोर दिया गया। इस तरह से यह अभियान लगातार रैदोपुर, एलवल और हरबंशपुर नगर के सभी वार्डों में चलाया जा रहा है। सभासद मोहम्मद अफ़ज़ल ने कहा कि युवा शक्ति अपनी ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के बल पर एक सशक्त, स्वच्छ और विकसित भारत के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस अवसर पर अनिल प्रजापति, मंटू सिंह, अरविन्द चौरसिया, इसरार अहमद, मिट्ठू, जावेद इदरीसी पप्पू दानिश, प्रीतम सिंह, शाहनवाज अहमद, शेरू, सैफ आज़मी, विजय श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, योगेन्द्र प्रजापति, सफी अहमद, और विकास सावरकर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *