विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर गोण्डा मेडिकल कॉलेज में फल वितरण एवं सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित

 

जिलाध्यक्ष रोहित मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, मुख्य अतिथियों ने मरीजों को वितरित किए फल

 

(संवाददाता हामिद अली)

गोंडा। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में 25 सितंबर 2026 को गोण्डा मेडिकल कॉलेज की कोविड बिल्डिंग में यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन, जनपद गोण्डा की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने की। इस अवसर पर मरीजों की सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता तथा आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक सहायता के महत्व को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (सी एम एस) अनिल कुमार तिवारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त एससीपीएम के चेयरमैन डॉ. ओ एम पांडेय सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सुमित वर्मा ड्रग्स इंस्पेक्टर और गोंडा मेडिकल कॉलेज की मैट्रन सुनीता मैडम सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। मुख्य अतिथियों के माध्यम से मरीजों को फल वितरण कराया गया। यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मरीजों को फल वितरित कर उनके प्रति सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना का संदेश दिया। संगठन की ओर से आयोजित इस पहल का उद्देश्य मरीजों के बीच सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। ओर जिसमे डॉ रमेश पांडेय ने उपस्थित फार्मासिस्टों को सीपीआर का प्रशिक्षण दिया तथा आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक सहायता के महत्व के बारे में जानकारी दी।

प्रशिक्षण का उद्देश्य फार्मासिस्टों को आपात स्थिति में प्राथमिक सहायता के प्रति जागरूक करना और स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना रहा। और महामंत्री राकेश शुक्ला ने कराया पदाधिकारियों का परिचय

कार्यक्रम में संगठन के महामंत्री राकेश शुक्ला ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं फार्मासिस्ट साथियों का परिचय कराया। उन्होंने संगठन की गतिविधियों तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में फार्मासिस्टों की सहभागिता के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। इस अवसर पर यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन , उपाध्यक्ष संजय अवस्थी, उपाध्यक्ष हर्षित मिश्रा, कोषाध्यक्ष सनत कुमार पांडे, सह-कोषाध्यक्ष गोपाल साहू, अनुराग तिवारी, तथा सह-मीडिया प्रभारी आदर्श शुक्ला शास्तोष शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *