ब्रेकिंग न्यूज़ — मुगलसराय

चंदौली में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, साइबर कॉल सेंटर पर पुलिस का छापा

स्वाट, सर्विलांस, साइबर टीम और मुगलसराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 05 साइबर ठग गिरफ्तार, 03 अन्य नामजद।

मुगलसराय के कैलाशपुरी स्थित एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर चल रहा था कथित साइबर कॉल सेंटर।

पुलिस के मुताबिक विदेशी नागरिकों को निशाना बनाकर जापानी भाषा में टेक्निकल सपोर्ट के नाम पर साइबर ठगी की जा रही थी।

आरोपियों द्वारा VoIP कॉलिंग और रिमोट एक्सेस के जरिए जापान के नागरिकों के कंप्यूटर और बैंकिंग सिस्टम तक पहुंच बनाने का आरोप।

एक आरोपी के दो बैंक खातों में करीब 09 लाख रुपये फ्रीज कराए गए।

मौके से 19 मॉनिटर, 20 CPU, 03 लैपटॉप, 06 मोबाइल, राउटर, स्विच हब और 05 कथित फर्जी आधार कार्ड बरामद।

पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य जापान के बुजुर्ग नागरिकों को बनाते थे निशाना।

कॉल सेंटर का कथित मुख्य सरगना पुलिस के पहुंचने से पहले फरार, तलाश में जुटी पुलिस।

मामले में मुगलसराय थाने में मु0अ0सं0 510/2026 के तहत BNS और IT Act की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज।

पुलिस का कहना है कि बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच के बाद ठगी की रकम और पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *