समाजसेवा से राजनीति की ओर सतनाम सिंह
डीएडी नगर चंदौली (दैनिक पब्लिक भारत )। मुगलसराय में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे सतनाम सिंह अब मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र (380) से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजनीतिक मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। उनके निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सामने आने के बाद क्षेत्र की स्थानीय राजनीति में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सतनाम सिंह लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। अब उनका फोकस मुगलसराय क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर रहने की बात कही जा रही है।
उनके समर्थकों की ओर से लोगों के बीच यह चर्चा रखी जा रही है कि मुगलसराय की प्रमुख समस्याएं क्या हैं, उनके समाधान को लेकर क्या दृष्टिकोण होना चाहिए और विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उनका विजन क्या है। सतनाम सिंह के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सामने आने के बाद आने वाले समय में उनके मुद्दों, प्राथमिकताओं और चुनावी कार्यक्रम को लेकर तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

संवाददाता : हयात हुसैन अंसारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *