इदरीश यूनाइटेड फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी अब्दुल समद पहुंचे गोंडा, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

(संवाददाता हामिद अली)
गोंडा, 30 सितम्बर 2026। इदरीश यूनाइटेड फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी अब्दुल समद के गोंडा पहुंचने पर संगठन से जुड़े लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
गोंडा के कटहा रोड स्थित मोहम्मद अज़ीम एवं डॉ. मोहम्मद नाजिम के निजी आवास पर इदरीश यूनाइटेड फ्रंट की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने तथा जरूरतमंद लोगों की मदद कैसे की जाए, इसको लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने को लेकर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर इदरीश यूनाइटेड फ्रंट से जुड़े कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के लोग मौजूद रहे। बैठक में सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार व्यक्त किए गए और भविष्य में जरूरतमंदों की मदद के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया
