चन्दौली, 3 अक्टूबर 2026। चन्दौली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 03 सूत की 125 लोहे की सरिया, जिसका कुल वजन करीब 9 कुंतल बताया गया है, बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में थाना कोतवाली चन्दौली पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 3 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर झांसी पुलिया के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पप्पू पुत्र स्व. गंगाराम, निवासी ग्राम सैपुत्री चौमुहानी, थाना जैतपुरा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 38 वर्ष तथा बुद्धिराम पुत्र निहोर, निवासी रामगढ़, थाना व जिला चन्दौली, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली चन्दौली में मु0अ0सं0 484/2026, धारा 305(a) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय मय पुलिस टीम तथा उपनिरीक्षक मिर्जा रिजवान बेग, साइबर सेल प्रभारी मय टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *