आजमगढ़, 17 अक्टूबर 2026:

आज विकास भवन, आजमगढ़ में शाम 5:30 बजे मुख्य विकास अधिकारी (CDO) आजमगढ़ की अध्यक्षता में जिले के समस्त बैंक समन्वयकों एवं अधिकारियों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बैंकरों को निर्देशित किया कि जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं शहरी स्थानीय निकाय (ULB) स्तर पर संचालित वित्तीय समावेशन संतृप्तीकरण अभियान (Financial Inclusion Saturation Drive: 21.10.2026 से 31.12.2026) के दौरान अधिकतम नामांकन (Enrollment) सुनिश्चित करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी ग्राम पंचायत और पात्र नागरिक सुरक्षा योजनाओं से वंचित न रहने पाए।

बैठक के दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) ने मुख्य विकास अधिकारी को DEA Fund (Depositor Education and Awareness Fund) तथा भारत सरकार/आरबीआई द्वारा संचालित जागरूकता अभियान “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने बैंकरों को निर्देश दिया कि वे बैंक ग्राहकों को निष्क्रिय खातों (Inoperative Accounts) तथा लावारिस जमा (Unclaimed Deposits) को लेकर जागरूक करें और “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए आमजन को शिक्षित एवं लाभान्वित करें।

 

*अभियान की मुख्य प्राथमिकताएं एवं गतिविधियां (21.10.2026 से 31.12.2026):*

* सुरक्षा योजनाएं: पीएमजेबीवाई (PMJJBY), पीएमएसबीवाई (PMSBY) और अटल पेंशन योजना (APY) में शत-प्रतिशत पात्र लोगों का नामांकन।

* जनधन खाते व आधार सीडिंग: पीएमजेडीवाई (PMJDY) खातों में आधार सीडिंग तथा नए जनधन खाते खोलना।

* निष्क्रिय खाते पुनः सक्रिय करना: निष्क्रिय/अक्रियाशील खातों को सक्रिय करना।

* Re-KYC एवं C-KYC: लंबित Re-KYC एवं C-KYC की प्रक्रिया पूर्ण कराना।

* नामांकन (Nomination) अद्यतन: खातों में नॉमिनी का नाम दर्ज/अपडेट कराना।

* वित्तीय साक्षरता व सुरक्षा: डिजिटल फ्रॉड (Fraud) से बचाव हेतु जागरूकता एवं वित्तीय साक्षरता शिविरों का आयोजन।

बैठक के अंत में सीडीओ महोदय ने सभी बैंक नोडल अधिकारियों को अपनी शाखाओं और बैंक मित्रों (BCs) के माध्यम से शिविर लगाकर इस अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने के निर्देश दिए।

अग्रणी जिला कार्यालय, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *