यूनिसेफ सहायतित एक्शन एड द्वारा एक दिवसीय संचालित बाल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया

ब्यूरो हामिद अली
गोण्डा,आज दिनांक 30 दिसंबर 2023 को झंझरी ब्लॉक पंचायत सभागार में यूनिसेफ सहायतित एक्शन एड द्वारा संचालित बाल संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय बाल संरक्षण विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे एक्शन एड इंडिया से प्रोजेक्ट समन्वयक विजय शुक्ल जी, उप परियोजना अधिकारी, धर्मराज शास्त्री जी,बाल संरक्षण अधिकारी, चंद्र मोहन वर्मा जी,बाल विकास परियोजना अधिकारी- गौतम सिंह जी, चाइल्ड लाइन समन्वयक- आशीष मिश्रा जी,खंड शिक्षा अधिकारी- समय प्रकाश पाठक जी , ए आर पी मोहम्मद अनीस जी, चाइल्ड लाइन से देव मणि मिश्रा जी,ब्लॉक समन्वयक अलका,देवेंद्र, वली मोहम्मद और निशा सिंह ने प्रतिभाग किया।
• प्रोजेक्ट समन्वयक विजय शुक्ल ने बैठक की शुरुआत में सभी साथियों का परिचय कराने के उपरांत नई पहल परियोजना के उद्देश्यों के विषय में बताया कि अब तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से क्या-क्या काम हुए हैं-जैसे बाल सभा का गठन , किशोरी बालिकाओं के समूहों का गठन, विभिन्न परवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़व व उन्हें लाभ दिलाना, नियमित विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों को प्रेरित कर विद्यालय से जोड़ना, बाल श्रम में लिप्त आउट-ऑफ़-स्कूल बच्चों विशेषकर बालिकाओं और दिव्यांग जन को चिन्हित कर उन्हें स्कूलों से जोड़ना इत्यादि I
ब्लॉक समन्वयक अलका जी ने बाल विवाह की रोकथाम के लिए अपने उद्बोधन में बताया कि खण्ड विकास अधिकारी अर्थात BDO बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी की भूमिका में भी होते हैं अतः उनसे विशेष निवेदन कर बाल विवाह की रोकथाम विषय पर हित धारकों के उन्मुखीकरण का प्रस्ताव रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *