नसबंदी कराने के तीन दिन बाद महिला की मौत।

रानी की सराय ब्लाक में कैंप के दौरान पांच जनवरी को हुई थी दिव्यांग महिला का नसबंदी।

आजमगढ़, रानी की सराय ब्लाक में पांच जनवरी को लगे हुए कैंप में नसबंदी कराकर घर लौटी दिव्यांग महिला 36 वर्षीय सुभावती देवी की सोमवार की शाम अचानक मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर गलत आपरेशन करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरु किया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
निजामाबाद तहसील क्षेत्र फरिहा दक्षिण अनुसूचित बस्ती के सुभावती देवी के पति सेवालाल भी दिव्यांग है। चार बच्चों के बाद लोगो ने सलाह दी की वह नसबंदी करा ले। इस दौरान पांच जनवरी को रानी की सराय ब्लाक में लगे नसबंदी कैंप में आशा कार्यकर्ता इंद्रावती देवी के माध्यम से कैंप में नसबंदी करा लिया। हालाकि दो दिन तक तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा लेकिन तीसरे दिन सोमवार को दिन में ही तबीयत बिगड़ने लगी तो शाम को दिव्यांग पति सुभावती को रानी की सराय सीएचसी गई जहां कुछ ही देर बाद सुभावती की मौत हो गई। पति ने चिकित्सक पर लापरवाही पूर्वक आपरेशन करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौत की खबर से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीएमओ डॉक्टर इंद्र नारायण तिवारी ने बताया कि अभी तक मामले की जानकारी नही है, शिकायत मिलती है तो चिकित्सक के खिलाफ शासन स्तर से कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *