ब्यूरो रिपोर्ट अनिल कुमार 

बदमाशों ने दिनदहाड़े नकदी व महिला का जेवर छीन फरार। लूट की घटना आजमगढ़ निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा पुलिस बूथ के सामने मोहम्मदपुर मार्ग स्थित निजी अस्पताल के पास दिन में 1:15 मिनट पर हुई है।मिली जानकारी के अनुसार फरिहा चौकी क्षेत्र के बघौरा इनामपुर गांव निवासी मंती देवी पत्नी भिरगू यादव शुक्रवार को दोपहर लगभग 1:15 पर अपने घर से फरिहा बाजार निजी अस्पताल पर दवा लेने के लिए जा रही थी फरिहा चौक पर पहुंचते ही अज्ञात बदमाशों ने चाकू दिखाकर महिला से कान का कानफूल,गले का मंगलसूत्र सहित 1000 नागदी छीनकर फरार महिला मंती यादव ने इस घटना की सूचना अपने परिजन को दी दिनदहाड़े इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया इस संबंध में फरिहा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह से पूछने पर उन्होंने बताया कि मुझे इस मामले में कोई जानकारी नहीं है मैं पुलिस भूत पर खुद ही सुबह से हूं इस तरह के अगर कोई घटना होती तो मुझे जानकारी जरूर मिलती फरीह क्षेत्र में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *