ब्यूरो रिपोर्ट राधेश्याम मौर्या 
दीदारगंज-आजमगढ़
लोक सभा क्षेत्र लालगंज के दीदारगंज में भारतीय जनता पार्टी का विशेष सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ डा0श्यामा प्रसाद मुखर्जी और परवीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा0कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम जन कल्याण कारी योजनाओं जैसे पीएम आवास योजना, उज्जवला योजना, निःशुल्क विद्युत कनेक्शन,आयुष्मान कार्ड योजना ,स्वच्छ भारत मिशन, किसान सम्मान निधि योजना, दिब्यांग पेंशन योजना,विश्वकर्मा योजना आदि पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सर्व समाज के नेता है। अबकी 2024के लोक सभा चुनाव में भाजपा 400से भी अधिक सीटों पर विजय हासिल कर सरकार बनाएगी।आजमगढ़ और लालगंज की दोनों सीटों पर भाजपा जीत दर्ज कराएगी।इस अवसर पर विनोद राजभर क्षेत्रिय मंत्री पिछड़ा मोर्चा गोरखपुर,रतन लालगंज गुप्ता जिलाध्यक्ष लालगंज पिछड़ा मोर्चा,संदीप राजभर पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष, कार्य क्रम आयोजक सुबास गुप्ता मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, दिनेश जायसवाल जिलाकोषाध्यक्ष,अजय सिंह मंडल अध्यक्ष, जिलेदार मौर्या जिला शोध प्रमुख, मनोज गुप्ता,सत्येंद्र चौहान, सुनील दूबे, अजीत गौतम, सुबास गुप्ता, कमला सिंह, अनिल मिश्रा ,मनोज गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *