ब्यूरो रिपोर्ट मो.अज़फर
सरायमीर शार्ट सर्किट से लगी आग से किसानों का लगभग 25 बीघा गेहू की फसल जलकर राख फायर ब्रिगेड वाहन फौजी डेढ़ घंटा लेट। रविवार को लगभगड 12:30 बजे सरायमीर थाना क्षेत्र के बाबू की बस्ती गांव में ग्राम निजामुद्दीन पट्टी से सटे शार्ट सर्किट के कारण अचानक तैयार गेंहू के फसल में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि जब तक खेत के मालिक वहां के लोग पहुंचकर आप पर काबू पाते तब तक किसानो के लगभग 25 बीघा बुरी तरह जल कर राख हो गई। खेत स्वामी बेचू सिंह ने बताया कि हम सभी किसान दोपहर के समय आराम कर रहे थे। तभी खबर मिली कि निजामुद्दीन पट्टी के मयनर के पास बस्ती के गांव के गेंहू के खेत में आग लग गई। हमारे गांव व निजामुद्दीन पट्टी, ओहदपुर चनवां व आसपास गांव के लोग पहुंचकर काफी संघर्ष के बाद आग पर काबू पाया। तब-तब हम किसानों की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। नसीम अहमद ने बताया कि हम लोगों के खेत के ऊपर से ग्यारह हजार वोल्टेज का विद्युत तार गया हुआ है जो बहुत ही पुराना व जर्जर हो चुका है। यह तार सन 1970 का लगा हुआ है। तब से अब तक इसके पोल बदले गए परन्तु तार बदला नहीं गए। तार इतना इतना ढीला हो गया है कि जब भी हवा चलती है सभी तार आपस में टकराकर शार्ट करते हैं जिनकी चिंगारी से कई बार हम लोगों के खेत में आग लग चुकी है। आज शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण इमरान पुत्रों अबुल वफा का 3 बीघा ,संतोष सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह, नागेन्द्र सिंह पुत्र शिवप्रसाद सिंह,बेचू सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह का 12 बीघा ,रामप्रताप सिंह पुत्र बद्रीनाथ सिंह का 4 बीघा, अशोक सिंह पूछे शेषनाथ का साढ़े 3 बीघा अकरम मुअज्जम पुत्र अनवर का एक बीघा, नसीम अहमद पुत्र अबुल हसन का डेढ़ बीघा, प्रमोद सिंह का 4 बीघा गेंहू की फसल जलकर खत्म हो गया है मैं काई बार फायर ब्रिगेड के पास फोन किया वह लगभग डेढ़ घंटा बाद पहुंचे तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा चुके थे।
