आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के बैजाबारी गांव में 36 वर्षीया महिला ने अपने मायके में आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव का बुधवार को दिन में पोस्टमार्टम कराया गया। बता दें कि 36 वर्षीया अनिता राय पत्नी राजेश राय का मायका गांव बैजाबारी थाना रौनापार में है जबकि ससुराल गांव महुला थाना रौनापार में है। बुधवार को सुबह 5 बजे मायके में अपनी पुत्रियों को अनिता ने जगाने के बाद खुद मौका पाकर कमरे में पंखा से दुपट्टा के सहारे फांसी लगा ली। जब एक पुत्री ने देखा तब वह शोर मचाने लगी। मृतका की दूसरी पुत्री के साथ ही आस पास के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतका को तीन पुत्री हैं। शादी के बाद 16 साल से ही मायके में रहती थी। माता पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। यहीं वह रहती थी जबकि उसका पति आया जाया करता था। बड़ी पुत्री अपनी मौसी के साथ दिल्ली में रहती है। घर पर दो पुत्री के साथ अनिता रहती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *