शिक्षित हो, संगठित हो, संघर्ष करो – विमल

ब्यूरो हामिद अली,
गोण्डा शहीदेआजम सरदार भगत सिंह इण्टर कालेज में बाबा साहेब डा. अम्बेडकर की 133 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित हुआ.सर्वप्रथम बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के चित्र पर संस्था के प्रधानाचार्य राजकरन वर्मा एवं उप प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण किया. प्रवक्ता रमेश विमल ने क्रमशः बाबा साहेब एवं तथागत बुद्ध की प्रतिमा भेंट किया. अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य राजकरन वर्मा ने कहा कि डा. अम्बेडकर महापुरुष है इनके बारे विस्तृत अध्ययन करके ही अपने बिचार शेयर करें.उप प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि बाबा साहेब को भारत रत्न से विभूषित होना देश के लिए गर्व है. प्रवक्ता रमेश विमल ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है सबसे पहले देश के नागरिक भारतीय हैं, कैम्प अम्बेसडर छात्र निर्भय श्रीवास्तव ने कहा कि डा. अम्बेडकर भारतीय संविधान के रचयिता है डा. श्री चन्द्र ने कहा कि ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष के रूप में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में संविधान बनाया. राधे श्याम सोनकर एवं रविन्द्र भारती ने भी बिचार रखे. हिन्दी प्रवक्ता राजेन्द्र प्रसाद ने अम्बेडकर गीत प्रस्तुत कर मन मोहा. कार्यक्रम में लालचंद्र चौधरी, वंशीलाल सरोज, राजेन्द्र श्रीवास्तव, विनोद शुक्ल, बीबी मिश्र, विपिन वर्मा, केपी शुक्ल, हिमांशु पाठक,मोनिका पाण्डेय, जयंती ठाकुर, शिव प्रसाद, जेएन यादव, राहुल यादव, मनीराम शिक्षकों सहित छात्रों का सक्रिय योगदान रहा. संचालन शम्भू शरण शुक्ल ने किया. मिष्ठान वितरण एवं फल वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ.
