जनपद के व्यापार व उद्योग बन्धुओं के साथ संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
ब्यूरो हामिद अली,
गोण्डा जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अध्यक्षता में जनपद के व्यापार एवं उद्योग बन्धु के पदाधिकारी अन्य मतदाताओं को करेंगे जागरूक। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी की एक अनूठी पहल व्यापार व उद्योग बन्धु पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं बताते चले कि व्यापार एवं उद्योग बन्धु के पदाधिकारी द्वारा जनपद के विभिन्न संस्थानों एवं आमजन मानस को शतप्रतिशत मतदान करने के संबंध में जागरूक करेंगे।
आगामी 20 मई को होने वाले मतदान में जनपद के व्यापार एवं उद्योग बन्धु के पदाधिकारी के सदस्यों के द्वारा इस महापर्व में पूरे उत्साह के साथ मतदान में शतप्रतिशत प्रतिभाग किया जायेगा।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अनूठी पहल पर व्यापार एवं उद्योग बन्धु के पदाधिकारी मतदाता स्वयं मतदान करने के साथ ही साथ अन्य मतदाताओं को बूथ पर जाकर शतप्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे।
उन्होंने बताया कि विगत 30 मार्च से निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत वाकथॉन के साथ वृहद कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में व्यापार एवं उद्योग बन्धु के पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वहीं कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी एम.अरून्मोली ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों आगामी 20 मई को जनपद में होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में शतप्रतिशत मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि इस महापर्व में जनपद के सभी मतदाताओं को भी शतप्रतिशत मतदान करने लिए जागरूक किया जा रहा है। ताकि जनपद में अधिक से अधिक मतदान हो सके।
कार्यक्रम के दौरान व्यापार एवं उद्योग बन्धु के पदाधिकारी ने कहा कि हम अपनी पूरी टीम के साथ इस मुहिम को विभिन्न प्रकार से जनपद के अन्य लोगों तक यह जरूर पहुचायेंगे कि आने वाले 20 मई को सभी लोग अपने मताधिकार का शतप्रतिशत प्रयोग करें, और सर्वाधिक मतदान प्रतिशत में जनपद का नाम रोशन करें। वहीं कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने वहां पर उपस्थित सभी लोगों को मतदान की शपथ भी दिलाई। इसके बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी एम.अरून्मोली, मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्र शेखर, डीसी उद्योग बाबू राम, संदीप कुमार, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अनिल कुमार सहित उद्योग बांधो एवं व्यापार बांधों के समस्त पुरुष एवं महिला पदाधिकारीगण, तथा अन्य सभी संबंधित लोग उपस्थित रहे।
