वाहन की रोशनी से बाइक अनियंत्रित होकर पोल में टकराई , युवक की मौत

आजमगढ़ के थाना मुबारकपुर क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी उपेंद्र बाइक से रात में थ्रेसर का काम कराकर मजदूर को छोड़ने के लिए मुबारकपुर गया था। वापस लौटते समय मुबारकपुर में ही सामने से आ रही गाड़ी की रोशनी से उपेंद्र के चेहरे पर पड़ने से उसकी आँख चौंधिया गई। जिसके बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और पोल में जाकर लड़ गई | जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव का रविवार को पोस्ट मार्टम कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *