समयबद्ध और पारदर्शी परीक्षा परिणाम हमारी पहचान; अंकपत्र भी जल्द होंगे उपलब्ध  परीक्षा नियंत्रक

आजमगढ़, । महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय , आजमगढ़ के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार जी के निर्देश के समादर के क्रम में स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के सभी विषयों के परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित कर दिए हैं। शीघ्रातिशीघ्र एवं समयबद्ध परिणाम जारी होने से छात्रों, अभिभावकों ने संतोष व्यक्त किया है। छात्रों ने कहा कि समयबद्ध परिणाम घोषित होने से हमें उच्च शिक्षा, शोध प्रवेश एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पर्याप्त समय मिल जाएगा । इसके लिए निश्चय ही हम विश्वविद्यालय के आभारी हैं।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि द्वारा विगत दिनों 11 विषय के परिणाम जारी होने के उपरांत कुलपति जी ने यथाशीघ्र सभी विषय के परिणाम जारी करने का आश्वासन दिया था उसी के तहत आज अंग्रेजी, गणित, अर्थशास्त्र, संस्कृत, प्राणी विज्ञान, उर्दू, अरबी, दर्शनशास्त्र, रक्षा अध्ययन, प्राचीन भारतीय इतिहास तथा मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास सहित सभी विषय शामिल हैं। परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस वर्ष मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरी तरह तकनीक आधारित एवं पारदर्शी बनाया। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद परिणाम तैयार करने में बहुस्तरीय सत्यापन प्रक्रिया अपनाई गई, जिससे परिणामों की शुद्धता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके। कुलपति प्रो. संजीव कुमार के निर्देशन में निर्धारित समय-सीमा के भीतर परिणाम जारी करने पर विशेष जोर दिया गया।

परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार मौर्य ने कहा, “विश्वविद्यालय का लक्ष्य छात्रों को निष्पक्ष, त्रुटिरहित और समयबद्ध परिणाम उपलब्ध कराना है। इसी प्रतिबद्धता के तहत सभी विषयों का परिणाम घोषित किया गया है।” उन्होंने बताया कि अंकपत्र भी यथाशीघ्र छात्रों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उन्होंने छात्रों से अपील की है कि वे केवल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से ही परिणाम देखें।विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परिणाम से असंतुष्ट छात्र निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन स्क्रूटनी अथवा पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय का परीक्षा विभाग यथाशीघ्र मूल्यांकन की व्यवस्था कराकर उनके आवेदन पर निर्णय ले लेगा। कुलपति जी ने परीक्षा में सहयोग करने के लिए विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण, अधिकारी, कर्मचारी को धन्यवाद ज्ञापित किया है तथा छात्रों को आगे के सफर की अग्रिम शुभकामनाएं भी प्रेषित की है।

डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव विवि आजमगढ़ मो. नं. 94 52 4458 78

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *