आजमगढ़। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (उत्तर प्रदेश) की जनपद इकाई की एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक 25 जून 2026 को प्रातः 10 बजे पार्टी कार्यालय, कलेक्ट्री कचहरी नगर पालिका रोड, आजमगढ़ में आयोजित की जाएगी। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवमोहन शिल्पकार मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

जिला सचिव रामसरन राम ने बताया कि बैठक में देश के गरीब, वंचित एवं शोषित वर्गों पर हो रहे अत्याचार, न्यायपालिका की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक एवं शासकीय तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार सहित विभिन्न जनहित एवं विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही आजमगढ़ जनपद एवं सभी ब्लॉकों की संगठनात्मक कार्यप्रणाली की समीक्षा कर जनसमस्याओं के समाधान के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

बैठक में आगामी संघर्ष एवं जनआंदोलन की रूपरेखा भी तय की जाएगी, जिससे जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। पार्टी नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *