संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा
मुहम्मदाबाद गोहना ÷ मऊ : कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के वलीदपुर मोड़ वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर के सूचना पर पूर्व में स्थानीय कोतवाली में दर्ज मुकदमा अपहरण बलात्कार व पास्को एक्ट में वांछित अभियुक्त संजय यादव पुत्र श्याम यादव उम्र (21)निवासी ग्राम फरीदपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना को वलीदपुर मोड़ से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक बसंत सिंह, हेड कांस्टेबल विवेक गुप्ता, कांस्टेबल शंभू शुक्ला शामिल रहे।
