संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा
घोसी लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र राम ने आज मऊ नगर पालिका कई मुहल्लो के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल चलकर डोर टू डोर जनसंपर्क कर समर्थन एवं सहयोग की मांग करते हुए अपने लिए वोट मांगे। राजेन्द्र राम जनसंपर्क अभियान उनके चुनावी कार्यालय
सरवा होते हुए मऊ नगर पालिका के आधा दर्जन मुहल्लो से होते हुए पुनः कार्यालय पहुंचे
बिना लम्बे काफिले के पैदल चलकर जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन एवं सहयोग मांगा। राजेन्द्र राम ने कहा कि हम घोसी लोकसभा में घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं और क्षेत्र के समस्त युवाओं एवं उनके अभिभावकों का भरपूर समर्थन उन्हें मिल रहा है
