आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग पर लाटघाट में पुलिस वॉच टावर के पर आमने-सामने दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार आठ लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी कोतवाली निवासी कमल कुमार गुप्ता अपनी बहन की अंत्येष्टि में बड़हलगंज गए थे। अंत्येष्टि संपन्न होने के बाद वह पूरे परिवार के साथ कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लाटघाट स्थित पुलिस टाॅवर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने सभी को कार से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इस घटना में कमल कुमार गुप्ता (70), उनकी पत्नी पुष्पा गुप्ता (65), कुंदन गुप्ता पत्नी कृण कुमार गुप्ता (62), विवेकानंद (50) और ज्योति गुप्ता पत्नी नंद कुमार गुप्ता (75) घायल हो गए। वहीं दूसरी कार में सवार ऋतु गुप्ता, रीतेश गुप्ता, संजय गुप्ता को गंभीर चोटें आई। लाटघाट चौकी प्रभारी जफर खान ने लोगों के सहयोग सभी घायलों को सीएचसी लाटघाट में भर्ती कराया। वहीं गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *