3 जुलाई की रात थाना कोपागंज क्षेत्रान्तर्गत जयरामगढ में हुई भाई द्वारा बहन को कुल्हाडी मारकर घायल कर देने तथा बाद में घायल महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने मामले में संलिप्त एक अभियुक्त(मृतका का भाई) गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल कुल्हाडी बरामद-*
जनपद मऊ के कोपागंज पुलिस को उस समय अहम सफतला हाथ लगी जब आज शनिवार को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये बिते4 जुलाई को वादी जसवन्त पुत्र गायत्री देवी निवासी जयरामगढ़ थाना कोपागंज जनपद मऊ के प्रार्थना पत्र मु0अ0स0 175/24 धारा 3(5)/103 बी0एन0एस बनाम 1. निकलेश राम पुत्र स्व0 भगवान दास 2. मंजू देवी पत्नि निकलेश राम 3. प्रिया 4. प्रिन्श 5. प्रियांशु पुत्रगण निवासीगण ग्राम जयरामगढ़ थाना कोपागंज जनपद मऊ हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना कोपागंज द्वारा सम्पादित की जा रही है बिते 05जुलाई को मजरूबा गायत्री देवी वादी मुकदमा की मां की इलाज के दौरान BHU ट्रामा सेन्टर वाराणसी में मृत्यु हो गयी । मुकदमा उपरोक्त धारा 103(1) बीएनएस में तरमीम किया गया । विवेचना के दौरान जिसके पश्चात मुकदमा उपरोक्त की विवेचना गहनता से की गयी विवेचना से उपरोक्त घटना के मृतका गायत्री देवी का भाई मिथिलेश कुमार पुत्र स्व.भगवान दास निवासी जयरामगढ़ थाना कोपागंज जनपद मऊ उम्र 33 वर्ष के द्वारा कारित करना पाया गया । जिसका नाम विवेचना से प्रकाश में आया । आज शनिवार को अभियुक्त से घटना कारित के करने के सम्बन्ध में कडाई से पूछताछ करने पर बताया कि मेरी बहन गायत्री देवी मेरे मां से उसके हिस्से की जमीन लिखवा ली थी जिस कारण मेरे बड़े भाई निकलेश से मेरी बहन भांजा व मेरा विवाद चलता था जिस कारण हमेश हम लोग एक दूसरे पर मुकदमा लिखवाते रहते थे । मेरा मन इसी से ब्यथित हो गया व घटना के बिते 3 जुलाई को रात्रि में करीब 01.00 बजे मै कुल्हाड़ी से अपनी बहन गायत्री देवी के गर्दन व चेहरे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था इसके बाद करीब 01 घंटे बाद सड़क पर जाकर हल्ला मचाया तब गांव के लोगो के आने पर उसे उसे इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सदर अस्पताल मऊ व ट्रामा सेन्टर बी.एच.यू ले जाया गया जहां बिते 5जुलाई को मृत्यु हो गयी । इसके बाद मैं अपने भांजे जशवंत से कहकर बड़े भाई निकलेश भाभी मंजू व उनके बच्चो के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करा दिया ताकि वे जेल चले जाये बहन की मृत्यु हो जाये तथा भांजा डर कर गांव छोड़कर भाग जाये तथा पूरी जमीन पर मेरा कब्जा हो जाये ।
