क्रेडिट कार्ड लिमिट फ्राड एवं आनलाइन लोन फ्राड से पीड़ित दो व्यक्तियो का रूपया-189971/ की ठगी का पैसा बरामद
श्रीमान पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अनुराग आर्य के द्वारा साइबर क्राइम अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नोडल अधिकारी साइबर क्राइम श्री विवेक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में साइबर सेल जनपद आजमगढ़ द्वारा कार्यवाही करते हुए दो व्यक्तियों का रूपया-189971/ वापस कराया गया।
घटना का विवरण
01- क्रेडिट कार्ड फ्राड- आवेदक सीआईएसएफ के जवान हैं, जो चुनाव ड्यूटी के दौरान जनपद आजमगढ़ आये थे । दिनांक 09.04.2024 को आवेदक को अज्ञात नम्बर से काल आयी जिसपर फोन करने वाले ने अपने आप को आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट का बताते हुए आवेदक से उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का आफर दिया । इसपर आवेदक ने साइबर धोखाधड़ी करने वालों द्वारा भेजे गए लिंक को क्लिक कर दिया गया । जिसके बाद आवेदक के मोबाइल में मौजूद सभी एप्लीकेशन आदि को साइबर अपराधियों द्वारा रिमोटली अपने कन्ट्रोल में ले लिया गया और आवेदक के क्रेडिट कार्ड से रूपया 89991 डेविट कर लिया गया ।
कार्यवाही- उक्त घटना के पश्चात आवेदक ने साइबर सेल में अपनी रिपोर्ट की जिसकी सूचना पर तत्काल साइबर सेल द्वारा जांच किया गया तो ज्ञात हुआ कि आवेदक के पैसे से एचडीएफसी का गिफ्ट कार्ड खरीदा गया है जिसको तत्काल ब्लाक कराते हुए आवेदक का पूरा पैसा वापस कराया दिया गया।
जनसामान्य से अनुरोध- अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भेजे गए लिंक को क्लिक न करें इससे आपके फोन का नियंत्रण दूसरे व्यक्ति के पास जा सकता है ।
02- आनलाइन लोन फ्राड- आवेदक श्री मंगेश प्रजापति निवासी थाना अतरौलिया के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 10.06.2024 को काल कर दस लाख रूपये कम ब्याज वाले लोन देने का लालच भरा मैसेज आया जिसके झांसे में आकर आवेदक ने अभियुक्तों द्वारा भेजे गये लिंक पर क्लिक कर दिया गया, जिससे आवेदक के मोबाइल का एक्सेस साइबर अपराधियों को मिल गया तथा साइबर अपराधियों ने आवेदक के खाते से सारा पैसा(एक लाख रुपये)निकाल लिया गया।
कार्यवाही- उक्त साइबर फ्राड की जानकारी होते ही साइबर सेल द्वारा जांच करनें पर ज्ञात हुआ कि आवेदक का पैसा एक्सिस बैंक में गया है जिसको त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल साइबर अपराधियों द्वारा निकाले गये रूपयों को ब्लाक कराते हुए आवेदक का पूरा पैसा उसके खाते में वापिस कराया गया।
जागरूकता- किसी भी प्रकार के अनजान लिंक पर बिना सोचे समझे क्लिक न करें यह साइबर अपराधियों की चाल हो सकती है। किसी भी प्रकार के लोन के लिए सिर्फ अधिकृत बैंक में ही सम्पर्क करें। किसी भी प्रकार की शिकायत हेतु 1930 हेल्पलाइन अथवा 112 हेल्पलाइन नम्बर डायल करें अथवा साइबर सेल/थाना पर संपर्क कर सकते हैं। आर्थिक साइबर अपराधों की सूचना तीन दिवस में साइबर सेल/साइबर थाना पर देने पर संपूर्ण धन वापस कराया जा सकता है ।
