छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया…

ब्यूरो हामिद अली,

गोण्डा। आज बहलोलपुर, परसराय, बेलवा बहुता, रेहरा, एकडंगा , कुकरिहा आदि ग्राम सभा में छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया इस अवसर पर छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम् पांडेय ने बताया कि हमने लक्ष्य लिया है कि एक लाख वृक्ष पूरे देश में लगाएंगे इसी के तहत आज विकासखंड इटियाथोक में गांव-गांव में जाकर वृक्षारोपण किया गया है तथा हर वृक्ष के लिए एक संयोजक भी बनाया गया है जो उसकी पूरी साल देखभाल करेगा इटियाथोक के संयोजक सतीश मिश्रा ने बताया कि विकासखंड इटियाथोक के अंतर्गत 5000 वृक्षारोपण हम लोग करेंगे और 5000 वृक्षों के पीछे हम 5000 संयोजक भी बनाएंगे और उसकी पूरी मॉनिटरिंग छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं के द्वारा की जाएगी उसी के तहत आज इटियाथोक में कार्यक्रम किया गया है इस अवसर पर डॉक्टर सूरज शुक्ला, शुभम तिवारी, रामवृक्ष कुमार, दीनानाथ वर्मा, विनोद कुमार आदि लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *