रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा एवं गठित नारकोटिक्स टास्क टीम के द्वारा एक ट्रेन से 05 किग्रा लावारिस गाजा , मादक पदार्थ बरामद किया गया 
(संवाददाता हामिद अली)
गोंडा: आज दिनांक 25.08.2026 को वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त/लखनऊ अरुण त्रिपाठी महोदय, ससुआ/गोंडा महेंद्र प्रसाद दुबे महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गोंडा अनिरुद्ध राय के निर्देशन में उप निरीक्षक सुनील कसाना साथ नारकोटिक्स टीम में तैनात स्टाफ के द्वारा गाड़ी संख्या 14627 की चेकिंग करते हुए आ रहे थे। उक्त गाड़ी जब बरुआचक के आस पास चल रही थी, चलती गाड़ी में चेकिंग के दौरान जनरल कोच संख्या 257098/ER में संदिग्ध अवस्था में 01 अदद बैग मिला। उपरोक्त बैग के संबंध उपरोक्त कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों से पूछताछ किया गया तो किसी के द्वारा अपना होना नहीं बताया गया। दौराने पूछताछ उपरोक्त गाड़ी गोण्डा जंक्शन के पीएफ नंबर 01 पर आयी । गाड़ी के आगमन पर उप निरीक्षक बिमल सिंह साथ स्टाफ रे.सु.ब. पोस्ट गोण्डा एवं उप निरीक्षक लाल साहब सिंह सीआईबी गोण्डा भी उपस्थित हुए। उपरोक्त सभी के समक्ष बैग को खोलकर चेक किया गया तो बैग में 01 पैकेट वजन करीब 05 किग्रा गाजा मादक पदार्थ मिला । बैग को लावारिस पाते हुए समय 07:35 बजे कब्जे में लेकर मौके पर फर्द की कार्यवाही उ.नि./सुनील कुमार कसाना द्वारा किया गया। बाद मौके की कार्यवाही बरामद सुदा लावारिस गाजा को अग्रिम कार्यवाही हेतु जीआरपी गोण्डा को सुपुर्द किया गया। बरामदगी उपरोक्त एवं कागजातों के आधार पर जीआरपी/गोण्डा में रोजनामचा रपट संख्या 21/26 (लावारिस संपत्ति) दिनांक 25.08.2026 पंजीकृत किया गया। मामले की जांच उ.नि./विवेकानंद यादव/जीआरपी गोण्डा द्वारा की जाएगी। बरामद लावारिस गांजा उपरोक्त की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 5,00000/-(पांच लाख रुपए) है।
बरामद करने वाली टीम
——————–
आरपीएफ
01-उ.नि./सुनील कुमार कसाना
02-का./दुर्गेश प्रसाद
03-का./अमरजीत यादव
04-का./धर्मेंद्र यादव
05- का./अमरनाथ
06- का./अनिरुद्ध कुमार मौर्य
07- का./महेंद्र सिंह
08- का./राम हरि यादव
09- का./अरविंद सिंह यादव
सभी नारकोटिक्स टाक्स टीम के सदस्य
01- उ.नि./विमल सिंह साथ स्टाफ -रे.सु.ब./पोस्ट/ गोण्डा
02-उ.नि./लाल साहब सिंह सीआईबी गोण्डा
