मंगलवार दोपहर 2:00 बजे के आसपास ग्राम पीरौपुर मुबारकपुर मे आकाशीय बिजली गिरने से तालाब के किनारे मछली मार रहे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों में जरार हुसैन 35 वर्ष, सरफराज 33 वर्ष, आदम अली 40 वर्ष और आजमाली 44 वर्ष आकाशी बिजली ऊपर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं पर एक राहगीर रोशन ने तुरंत डायल 108 एंबुलेंस को कॉल करके बुलाया वहां पर मौके पर तुरंत 108 की दो एंबुलेंस UP32BG8911 और UP32BG8662 तत्काल पहुंच गई और मरीजों को प्राथमिक उपचार देते हुए सीएससी मुबारकपुर में भर्ती कराया आजमाली की हालत नाजुक देखते हुए सीएससी मुबारकपुर के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया वहां पर मौजूद डायल 108 की एंबुलेंस UP32BG8911 गंभीर रूप से घायल आजमाली को लेकर जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां पर अब सभी की स्थिति सामान्य है और सभी खतरे से बाहर है डायल 108 एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन राकेश कुमार, कपिंद्र कुमार और पायलट अशोक कुमार चौरसिया, आनंद कुमार ने समय से पहुंच कर सभी को प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल पहुंचाया जिससे इन तीनों की जान बचाई जा सकी इस साहसिक कार्य के लिए इन सभी को मरीज के तीमारदार और डायल 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी अजय राय ने धन्यवाद दिया और आगे भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जिससे हम डायल 108 एंबुलेंस से ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद कर सके और ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *