संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा
कोपागंज मऊ नगर क्षेत्र में वार्ड संख्या तीन फूलेल पूरा में वर्षों से दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद के चलते पानी की निकासी की समस्या से जूझ रहे मोहल्ले वासियों के सहयोग से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने मौके पर जाकर सुलझाया। कहा कि विवाद को शांत करते हुए पंचायत प्रशासन द्वारा पक्के नाली का निर्माण कराया जाएगा। अध्यक्ष प्रतिनिधि अरसद रेयाज ने बताया कि पूर्व चेयरमैन कार्यकाल के दौरान नगर क्षेत्र में पानी की निकासी की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। बताया कि पानी के निकासी के लिए कहीं विवाद की स्थिति बनी हुई है तो कहीं नाले नालियों के न होने से वहां जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। बताया कि मोहल्ले में दो पक्षों के विवाद के चलते पानी की निकासी की समस्या काफी वर्षों से चली आ रही थीं। कहा कि दोनों ही पक्ष पानी की निकासी के लिए नगर पंचायत कार्यालय में समस्या से अवगत कराया था। जिसके बाद वे खुद मौके पर जाकर किसी तरह दोनों पक्षों को समझा बुझाकर नाली बनाकर पानी के निकासी के लिए समझाया बुझाया। जिसके बाद दोनों पक्ष उनके इस पहल की सराहना करते हुए नाली बनाने के लिए तैयार हुए। इस तरह पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के प्रयास से वर्षों से चले आ रहे पानी की निकासी के समस्या के मौके पर जाकर समाधान किए जाने से मोहल्ले के लोगों ने सराहना की।
