


Nikhil Kumar Rep:
आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के कोल्हूखोर में बुधवार को सुबह करीब पांच बजे 22 वर्षीय युवक ने अपने घर से करीब सौ मीटर दूर अपने खेत में लगे सीरीस के पेड़ से रस्सी के सहारे फंदा बना कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक हरिकेश मौर्य पुत्र विक्रमा था। मृतक के पिता के अनुसार हरिकेश बीती शाम को समय तरीके से आया। खा पीकर सोया। बुधवार को भोर में उठा। उससे बातचीत भी हुई हालांकि उस समय अंधेरा ही था। खेत से निवृत्त होकर आया। इस दौरान उसके पिता अपने खेत में कृषि कार्य के लिए चले गए थे। कुछ देर बाद हरिकेश उठा और अज्ञात कारणों से फांसी लगा लिया। वह चार बहन व दो भाई के बीच दूसरे नंबर पर था। वह मेहनत मजदूरी कर जीविकोपार्जन करता था। भोर में भी उठ कर घर से कुछ दूर एक अन्य लड़के के साथ आज काम पर जाने के लिए अपने पिता से कहा था। आशंका जताई जा रही है कि तीन बहनों की शादी व कच्चे मकान को बनवाने के तनाव के चलते उसने घातक कदम उठाया हो। दिन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
