संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 

किन्नर का वेश बनाकर छिनैती की घटना मे शामिल 03 अभियुक्ता सहित कुल 04 अभियुक्त के कब्जे से 02 अदद कान का टाप्स (पीली धातु), 03 मोबाइल फोन व 500 रूपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो बरामद–

जनपद मऊ के थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर 09 नवम्बर को कचहरी मोड़ थाना कोतवाली नगर मऊ से 03 नफर अभियुक्ता पुत्तुल उर्फ खुशबुन निशा पत्नी इदरीश निवासी जमालपुरा थाना दुल्लाहपुर जनपद गाजीपुर, निकुरी उर्फ हाजरा खातून पत्नी तेजू निवासी जमालपुरा थाना दुल्लाहपुर जनपद गाजीपुर, सफरीना पत्नी तसलीम निवासी खुदाबक्सपुर थाना दुल्लाहपुर जनपद गाजीपुर व एक अभियुक्त अफजाल अंसारी पुत्र सलाम अहमद निवासी कोडारी थाना मरदह जनपद गाजीपुर को 02 अदद कान का टाप्स पीली धातु व 500 रूपये नगद व घटना कारित करनें में प्रयुक्त एक अदद वाहन बोलेरो नं. UP61V0459 के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त महिलाएं किन्नर का वेश बनाकर डॉ गंगा सागर सिंह, पुत्र- स्व. कमलाकर सिंह, निवासी म. नं. 817 गाजीपुर तिराहा निकट हीरो एजेन्सी सहादतपुरा जनपद मऊ के घर मे घुसकर उनकी पत्नी श्रीमती कुसुम सिंह को अकेली पाकर छिनैती, लूट आदि की घटनाएं कारित किये जिसके सम्बन्ध मे थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ में मु0अ0सं0 370/24 धारा 309(4), 333, 317(2), 3(5) बीएनएस पंजीकृत अभियोग में अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया । तथा बरामद बोलेरो वाहन को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट सीज किया गया ।
अपराध करने का तरीका- उक्त महिलाओ द्वारा सबसे पहले चार पहिया वाहन किराये पर लेकर गांव- शहर में किन्नर का वेश भूषा बनाकर घर मे घुसकर अकेली रहने वाली महिलाओं को धर्म का हवाला देकर रूपया पैसा एवं आभूषण मांगते है । अगर महिलाएं आसानी से नहीं देती है तो जबरदस्ती छिनकर चार पहिया वाहन से भाग जाते है । ये लोग गाड़ी चालक को किराया भी देते है तथा ज्यादा आभूषण मिलने पर उसमे भी हिस्सा देते है ।
पंजीकृत अभियोग
1. मु.अ.सं. 370/24 धारा 309(4), 333, 317(2), 3(5) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *