ओवर स्पीड पर 8 बाइक और 20 चार पहिया वाहनों पर की गई कार्रवाई

ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से शराब पी कर वाहन चला रहे चार का कटा चालान

जर्नलिस्ट
देवेन्द्र कुशवाहा

मऊ। एसपी ईलामारन जी के निर्देशन में सलाहाबाद मोड पर रविवार को प्रभारी यातायात श्याम शंकर पांडे ने परिवहन नियमों की अनदेखी करने वाले 250 वाहनों का चलान काटा। यह कार्यवाही ओवर स्पीड, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने वाले फिटनेस जाति सूचक शब्द वाहन पर लिखकर और शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले सहित अन्य कमियों के वाहन चलाते पकड़े जाने पर कार्यवाही की गई।

वही अभियान के दौरान कुल 250 वाहनों का चालान किया गया। मऊ में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान चलाकर ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की नसीहत दी। साथ ही काली फिल्म, तीन सवारी और रांग साइड चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। वहीं टी एस आई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अभियान चलाकर 250 वाहनों का चालान किया गया। जिसमें 200 बाइक 50 चार पहिया वाहन का चालान किया गया। साथ ही वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान उन्हीं गाड़ियों का चालान किया गया, जिन्होंने यातायात नियमों की अनदेखी की और कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। शराब पीकर गाड़ी चला रहे बारह वाहनों का सीज किया। उन्होंने कहा कि आगे भी अभियान चलता रहेगा। इस दौरान , टी एस आई इंद्रजीत सिंह, केदारनाथ भारती, संजय यादव, उमाकांत मौर्या सौरभ यादव, होमगार्ड अमीर चंद, अभय नारायण राय, पीआरडी, घनश्याम देवगन ,केशव प्रसाद यादव जयराम प्रजापति, राज विजय यादव सहीत अन्य लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *