भ्रष्टाचार का शिकार हुआ ग्राम सभा बेलाकोल का मुर्दा घाट

आजमगढ़ ब्लॉक जहानागंज के ग्राम सभा बेलाकोल में अस्मशान घाट मतलब मुर्दा घाट भ्रष्टाचार का शिकार बना है। जो लगभग 1 वर्ष भी नहीं झेल पाया और पानी मे बह गया सरकार का 15 लाख से बना मुर्दा घाट। बिल्डिंग केवल खड़ी है फर्स टूट कर नदी में बह गया है। जबकि इस वर्ष बरसात भी अच्छी नहीं हुई और ना ही बाढ़ आई हल्की वारिस में सरकार का धन से बना लगभग 15 लाख की लागत से मुर्दा घाट खण्डहर बन गया है। सरकारी धन के 15 लाख का श्मशान घाट नहीं झेल पाया बारिश, ग्रामीणों ने बताया कि अस्मशान घाट बनाने में घोर अनियमित बरती गई थी जो लगभग 15 लाख की लागत से बनाया गया था ग्रामीणों ने यह भी बताया की सफेद बालू का प्रयोग भरपूर किया गया है। नाम मात्र सीमेंट का प्रयोग किया गया है जो अस्मशान घाट जीता जागता प्रमाण है ग्राम प्रधान महिला है लेकिन उनके पुत्र मनीष मौर्य प्रतिनिधित्व करते हैं। बिना कार्य कराए ही कई मामले ऐसे हैं जिस पर सरकारी धन का बंदर बांट कर लिया गया है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा बेला कल में लगभग 1 वर्ष भी पूरा नहीं हुआ अस्मशान घाट नदी के किनारे बनाया गया था जबकि बरसात भी अच्छी खासी नहीं हुई फिर भी सरकारी धन से लगभग 15 लाख का बना श्मशान घाट पानी में बह गया वहीं ग्रामीणों ने बताया कि अस्मशान घाट के अलावा अन्य जांच हो जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा मनीष मौर्य प्रतिनिधित्व करते हैं जो आवास व शौचालय के नाम पर तो खूब लूट हुई है। लेकिन अब अस्मशान घाट मतलब मुर्दा घाट का भी पैसा डकारने में लगे हुवे है। जो भ्रस्टाचार का शिकार बना मुर्दा घाट खुद गवाह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *