नजदीकी निजी स्कूलों में आरटीई प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को यूपी आरटीई प्रवेश परीक्षा 2024 देनी होगी।
आरटीई योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा प्रदान करती है। उसी क्रम में आजमगढ़ जनपद में भी शिक्षा के अधिकार के तहत 1 दिसंबर से एडमिशन फॉर्म भरा जाएगा। जिसको लेकर जिला शिक्षा बेसिक अधिकारी राजीव पाठक ने आज शनिवार के दिन लगभग 1:00 यह बताया कि जिनके अभिभावकों की आय प्रतिवर्ष 1 लाख रुपए से कम है उनको इस प्रकार की योजना का लाभ मिल सकता है। और एडमिशन नर्सरी से लेकर के कक्षा एक तक के बच्चों के लिए है। इस योजना के तहत जिन बच्चों का एडमिशन आरटीई के तहत होता है उनके अभिभावक को ₹5000 प्रतिवर्ष खाते में शासन द्वारा दिया जाता है। जो परिवार इच्छुक है वह 1 दिसंबर से आरटीआई फॉर्म भर सकते हैं।
