अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत।

आजमगढ़ आज की चाल, अतरौलिया थाना क्षेत्र सिकंदरपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। रविवार की सुबह सड़क के किनारे शव मिला। पुलिस ने परिजनो को घटना की सूचना दी।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के पियरी ध्यानीपुर गांव निवासी 24 वर्षीय बृजनाथ यादव गुजरात रह कर मजदूरी का काम किया करते थे। दो माह पूर्व वे घर आए थे, शनिवार की शाम घर से गुजरात जाने के लिए निकले थे। रविवार की सुबह अतरैलिया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर के पास सड़क के किनारे उनका शव मिला। बृजनाथ के पास मिले कागजात और मोबाइल से पुलिस ने पहंचान की और घटना की सूचना परिवार के लोगों को दी। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक दो भाई एक बहन में छोटे, मौत की खबर सुनते ही स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
वृद्ध का पोखरे में उतराया मिला शव।
आजमगढ़ आज की चाल, फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर तकिया गांव में रविवार को वृद्ध का पोखरे में शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब एक माह से वे घर से लापता थे। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। 70 वर्षीय मुनीर दादा की दिमांगी हालत ठीक नहीं थी। 29 दिसंबर को घर से लापता हो गए थे। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। उनका पता नहीं चला। रविवार को गांव के बाहर उनका पोखरे में उतराया हुआ शव मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पंचायतनामा बनाने के बाद परिजनो ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मंदिर में चोरी करते चोर को स्थानियों ने पकड़ा।
आजमगढ़ आज की चाल, बरदह ठेकमा स्थित सिंचाई विभाग कालोनी के शिव मंदिर में रविवार की रात चोरी करते समय एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। वह मंदिर की दान पेटिका को तोड़ रहा था। आवाज होने पर स्थानीय लोगों की नीद खुल गयी। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने घेरा बंदी कर चोर को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने पकड़े गए चोर को पकड़ कर पुलिस को सौप दिया। ठेकमा चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया गया कि जांच की जा रही है।
जिला बदर हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
आजमगढ़ आज की चाल, फूलपुर कोतवाली की पुलिस ने जिला बदर हिस्ट्रीशीटर को उसके घर के पास से शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जिला मजिस्ट्रेट ने अक्तूबर माह में जिला बदर किये थे। उप निरीक्षक गंगा राम विंद ने बताया कि आरोपी हाफिज निवासी मुड़ियार थाना फूलपुर को उसके घर से पकड़ा गया।
विवाहिता की आत्म हत्या में तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
आजमगढ़ आज की चाल, फूलपुर कोतवाली की पुलिस ने विवाहिता की आत्म हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। टेऊगां गांव निवासी हीना पत्नी कमलेश ने फांसी लगा कर जान देदी थी। हीना के भाई मुकेश के तहरीर पर पुलिस दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। उप निरीक्षक गंगा राम विन्द ने बताया कि आरोपी पति कमलेश, सास विमला पत्नी स्व. सबरजीत और ननद सुबेरा पुत्री स्व. सबरजीत निवासीगण टेऊगां थाना फूलपुर को उनके घर के पास से पकड़ा गय।
महाकुम्भ जा रही महिला की सड़क हादसा में मौत।
गोरखपुर जनपद की थी निवासी, शहर के करतालपुर के पास दूसरे बस ने मारी टक्कर।
आजमगढ़ आज की चाल,
शहर कोतवाली क्षेत्र के करतालपुर बाईपास पर रविवार की देर रात महाकुंभ मेले में बहनो के साथ रोडवेज बस से स्नान करने जा रही महिला की दूसरे रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्रवाई में जुट गई।
गोरखपुर जनपद के गगहा थाना क्षेत्र के गजहरा गांव निवासी 45 वर्षीय रीना साहनी पघ्त्नी शिव शंकर अपनी छोटी बहन रंजना और रिंकी के महा कुम्भ के लिए घर से निकली थी। गोरखपुर जनपद के बासगांव में महा कुम्भ के लिए बने अस्थायी रोडवेज से बस में सवार होकर तीनो बहने रविवार की रात महाकुंभ स्नान के निकली थी। शहर कोतवाली के करतालपुर के पास पहुंचे कि अचानक रीना साहनी को उल्टी होने लगी। इस दौरान उन्होंने चलती बस की खिड़की से सिर बाहर निकालकर उल्टी करने लगी। सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनके सिर में टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। बस में बैठे सवारियों ने हो हल्ला मचाया तो चालक ने बस रोका। बस को लेकर चालक मंडलीय अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसकी बहनो ने घर पर घटना की जानकारी दी। मौत की खबर सुनते ही स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
 डंफर की टक्कर से महिला की मौत, बाइक सवार घायल।
आजमगढ़ आज की चाल,
फूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पुल के पास सोमवार की दोपहर में डंफर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा एलआईसी का एजेंट घायल हो गया। सीएचसी में घायल का इलाज चल रहा है।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अहिरीपुर गांव निवासी 40 वर्षीया गुड्डी देवी पत्नी फिरतू विश्वकर्मा ने भारतीय जीवन बीमा करायी थी। उसके बीमा का नवीनी करण होना था। पास गांव जाफरपुर निवासी एलआईसी के एजेंट रामनयन यादव के साथ गुड्डी देवी बाइक से फूलपुर स्थिति एलआईसी कार्यालय गई थी। बीमा कार्यालय का काम होने के बाद दोनो बाइक से घर लौट रहे थे। फूलपुर कस्बा के जगदीशपुर पुल के पास पहुंचते ही अनियंत्रित डंफर ने टक्कर मार दी। जिससे दोनो घायल हो गए। दुर्घटना के बाद डंफर चालक वाहन के साथ फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनो को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर ने गुड्डी देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल रामनयन यादव का इलाज चल रहा है। गुड्डी के पति मुंबई में प्राइवेट काम करते हैं। मृतिका दो बेटा और दो बेटी की माँ थी। मौत की सूचना से स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
छेड़खानी के आरोपी बाल अपचारी को पुलिस ने पकड़ा।
आजमगढ़ आज की चाल, मेंहनगर थाना की पुलिस ने छेड़खानी के मुकदमे में फरार चल रहे बाल अपचारी को पकड़ा है। पीड़िता बड़ी बहन के विद्यालय गई थी। उसके साथ बाल अचारी ने छेड़खानी की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। निरीक्षक अनुराग कुमार ने बताया कि एक बाल अपचारी को उसके घर से पकड़ा गया।
महिला से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार।
आजमगढ़ आज की चाल, बिलरियागंज स्थानीय पुलिस ने महिला से छेड़खानी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ा है। आरोपी ने महिला के घर में घुस कर छेड़खानी की थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। उप निरीक्षक मनीष कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी सूरज पासवान निवासी तेंदुआ थाना बिलरियागंज को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *