पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल वितरण निगम में पीपीपी पार्टनरशिप हेतु प्रकाशित निविदा के विरोध में जनपद- आज़मगढ़ में विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ के कर्मचारियों ने राज्य विद्युत् परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के साथ संयुक्त रूप से आज दिनाक 22.01.2025 को विरोध प्रदर्शन
आज दिनांक 28जनवरी 2025 को जनपद-आजमगढ में विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ उत्तर प्रदेश के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला कमेटी जनपद आज़मगढ़ के द्वारा कार्यालय समय खत्म होने के उपरांत कार्यालय मुख्यअभियंता (वितरण) आज़मगढ़ छेत्र आज़मगढ़ के कार्यालय के समक्ष विभागीय कार्यों के संपादन के पश्चात् सभी तकनीकी कर्मचारियों द्वारा राज्य विद्युत् परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के साथ संयुक्त रूप से दक्षिणाचल् एवं पूर्वांचल निगम के निजीकरण का विरोध प्रदर्शन व्यक्त किया गया। निजीकरण के कारण कर्मचारियों मे काफी रोष है जिसके विरोध में सभी तकनीशियन साथियों द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए। संगठन के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश यादव द्वारा निजीकरण को पूर्णतः असंवैधानिक बताते हुए कहा गया कि निजीकरण ऊर्जा परिवार एवं आम जनमानस के हित में नहीं है, ऊर्जा क्षेत्र का निजीकरण गरीबों, किसानों एवं आम जनमानस के लिए बहुत ही हानिकारक है। छेत्रिय अध्यक्ष जय प्रकाश यादव द्वारा बताया गया कि संगठन के द्वारा निजीकरण का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा एवं निजीकरण किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। जिला अध्यक्ष जूनियर इंजी संगठन धीरज पटेल ने बताया कि बड़े पैमाने पर निजीकरण से कर्मचारियों की छंटनी होगी। सहायक अभियंता अवधेश यादव ने बताया कि ऊर्जा क्षेत्र को सेवा भाव से देखना चाहिए न कि लाभ और हानि की दृष्टि से। संगठन की सभा की अध्यक्षता राज्य विद्युत् परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रसेखर जी द्वारा एवं संचालन हेमंत यादव द्वारा किया गया इस सभा में समस्त प्रोन्नति सहायक अभियंता,अवर अभियंता व तकनीशियन कार्मिक उपस्थित रहे ।
