मंडलीय जिला चिकित्सालय में तैनात सुरक्षा गार्ड द्वारा महिला से रुपये मांगने का वीडियो वायरल।

पूर्व में भी डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, मरीज व तीमारदारों से अभद्रता करने के साथ युवक को बेरहमी से पिटाई करने के लगे है आरोप।

आजमगढ़ आज की चाल, मंडलीय जिला चिकित्सालय में तैनात सुरक्षा गार्डो पर डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता करने मरीज व तीमारदार के साथ अभद्रता करने के साथ-साथ एक्सरे रिपोर्ट लेने आए युवक को कमरे में बंद कर बेरहमी से पिटाई करने के आरोप लगे हैं। युवक के साथ मारपीट के मामले में चार नामजद कुछ अज्ञात सुरक्षा गार्डो पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। इसी क्रम में बुधवार को मंडलीय जिला चिकित्सालय के आर्थो ओपीडी में एक महिला अपने पति को दिखाने के लिए गई थी। उसे सुरक्षा गार्ड ने रोक लिया। बेहतर इलाज के लिए और डाक्टर को दिखाने के लिए रुपये की मांग करने लगे। महिला के पति द्वारा रुपये ना देने पर वाद विवाद होने लगा महिला के साथ के कुछ लोगों ने बातचीत की वीडियो बना लिया। महिला और उसके पति से सुरक्षा कर्मियों से जमकर बाद-विवाद होने लगा। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चार दिन पूर्व भी सुरक्षा कर्मियों और पैथालाजी प्रभारी
से विवाद हुआ था।

पूर्व में मंडलीय जिला चिकित्सालय में तैनात भूतपूर्व सैनिक सुरक्षा गार्डो पर लगे है आरोप।

1 – जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तेजपालपुर गांव निवासी शैलेश कुमार यादव द्वारा एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार पीड़ित गुरुवार को अपने मरीज का एक्स-रे रिपोर्ट लेने के लिए जिला अस्पताल उसी दौरान अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड राकेश सिंह, अखिलेश सिंह, भीम सिंह, बीएन यादव सहित कुछ अन्य उसे जबरदस्ती पकड़ लिया।
पीड़ित अपने मरीज की एक्स-रे रिपोर्ट लेने जा रहा था सुरक्षा गार्ड द्वारा दलाल बताकर कमरे में बंद कर मारपीट की गयी। सुरक्षा गार्ड द्वारा पीड़ित को कहा गया दोबारा इलाज के लिए अस्पताल में आए तो जान से मार दूगां।
2- सिधारी थाना क्षेत्र के ग्राम जफरपुर के रहने वाले प्रमोद ठठेरा पुत्र नन्दू प्रसाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि मैं बहुत गरीब हु। मैं जिला अस्पताल और आस-पास क्षेत्र में लगभग 14 वर्षों से घुम-घूम कर चाय बेचकर परिवार की परवरिश करता हूँ। दिनांक 08.12.2024 को मैं जिला अस्पताल में चाय बेचकर जिला अस्पताल के पीछे पोस्टमार्टम हाउस के पास बैठा था, लगभग 11.30 बजे जिला अस्पताल में तैनात भूतपूर्व सैनिक अखिलेश सिंह, डी०एन० यादव, रविकांत, राकेश संग लगभग सात लोग मेरे पास आये, उसमें से अखिलेश सिंह ने आते ही मुझे माँ-बहन की गाली देने लगे और कहे कि अस्पताल में कैसे घुस गया। जब मैने कहा साहब गाली क्यों दे रहे है तो उन लोगों ने मुझे डण्डे और लात-घुसों से बुरी तरह से मारने लगे और मुझे अस्पताल के अन्दर ले गये और कहे कि आज के बाद अस्पताल में नही आना और बेरहमी से मारते हुए बाहर ला कर बैठा दिया और मेरी चाय की केतली भट्टी सब उठा कर फेंक दिया।
3 – थाना जीयनपुर अंतर्गत डिघवनिया गांव निवासी कन्हैया यादव ने सीएमओ को प्रार्थना पत्र देकर अस्पताल में लगे सुरक्षाकर्मी द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत की है। दिए गए प्रार्थना-पत्र में कन्हैया यादव ने बताया कि अस्पताल में मैं अपने पचासी वर्षीय चाचा के कुल्हे का प्लास्टर कटाने आया तो अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड ने मुझे अपमानित करते हुए डॉट कर भगा दिया। जबकि उनका इलाज मंडलीय जिला चिकित्सालय में चल रहा था। कन्हैया यादव का कहना है कि वरिष्ठ नागरिकों के साथ मंडलीय चिकित्सालय में प्रति दिन दुव्यवहार किया जाना आम बात हो गई है। कहा कि जिला प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है। कन्हैया यादव ने उक्त सुरक्षा गार्डों के खिलाफ कार्रवाई कीए जाने की मांग किया है।
4 – मरीज दिखाने गए समाजसेवी ने सुरक्षा गार्ड पर मारने पीटने का आरोप लगाते हुए एसीएमओ को ज्ञापन सौंपा। शिकायत कर सुरक्षा गार्ड को हटाने की मांग की।
महराजगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी विनोद कुमार उर्फ साधु सिंह ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल मरीज दिखाने के लिए आया था। आरोप लगाया कि अस्पताल के सुरक्षा गार्ड राकेश बहादुर सिंह, अखिलेश सिंह, भीम सिंह, डीएन यादव, रविकांत द्वारा मुझे मरीज दिखाने नहीं दिया गया। मेरे साथ मारपीट कर अभद्रता के साथ भगा दिया गया।
5 – मंडलीय जिला चिकित्सालय की ओपीडी में शनिवार को सुरक्षा गार्डों ने डाक्टर के चेंबर में घुस कर अभद्रता की। अभद्रता से नाराज डाक्टर ने ओपीडी बंद कर दी, करीब एक घंटे ओपीडी बंद होने से परेशान मरीजों के हो-हल्ला मचाने के बाद मामला एसआइसी तक पहुंचा तो किसी तरह से मामला शांत हुआ। इसके पूर्व भी मनमाने सुरक्षा गार्डों ने तीन डाक्टर और स्टाफ से अभद्रता कर चुके हैं। घटना को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में काफी आक्रोश है। डाक्टर से अभद्रता का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। इसके पूर्व मंडलीय अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ, वरिष्ठ
फिजिशियन, आर्थों के डाक्टर से अभद्रता कर चुके हैं। इसके साथ ही एक सप्ताह पूर्व रात की ड्यूटी में तैनात एक वार्ड ब्वाय और दो दिन पूर्व एक स्टाफ नर्स के साथ अभद्रता की थी।
6 – शहर के हर्रा की चुंगी निवासी प्रभात सोनकर ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी तबीयत खराब होने से वह मंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए गया था। अस्पताल में तैनात सुरक्षा गाडों ने आकर उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए धक्का देकर अस्पताल से बाहर निकाल दिये।
7 – मंडलीय अस्पताल में वृद्धा को लेकर इलाज के लिए पहुंचे युवक को अस्पताल के सुरक्षा गार्डो ने रोक दिया, जिसे लेकर विवाद हो गया। विरोध करने पर छह-सात की संख्या में सुरक्षा गार्ड आए और अपशब्द कहने लगे।
शहर कोतवाली के उकरौड़ा गांव निवासी चंदन सिंह की वृद्ध चाची गुंजा बीमार चल रही है। चंदन सिंह अपनी चाची को लेकर सोमवार को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल आए थे। चाची के साथ अस्पताल में जाने से सुरक्षा गार्डो ने रोक दिया, इसके बाद विवाद हो गया। अन्य मरीजो के विरोध पर मामला शांत हुआ। चंदन सिंह ने सुरक्षा कर्मी भीम सिंह, अखिलेश सिंह, रविकांत, राकेश बहादुर सहित अन्य के खिलाफ सीएमओ को पत्र देकर कार्रवाई मांग की है। मंडलीय जिला चिकित्सालय में तैनात भूतपूर्व सैनिक सुरक्षा गार्डो पर लग रहे आरोपों से सरकार और जिला अस्पताल की छवि धूमिल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *