ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि दिन रविवार को सावन के अवसर पर शिव जी के मंदिर पर एकरामपुर में पाकड़ बरगद पीपल बेल का पौधा लगाया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु जी के प्रेरणा से पुरानी पेंशन बहाली की मांग पौधा रोपण के माध्यम से मांगा जा रहा है इसे लागू किया जाए गुलाब चौरसिया ने बताया कि अटेवा के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव जी के आवाहान पर सभी कर्मचारियों द्वारा दिन रविवार को पौधारोपण के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी से माननीय मुख्यमंत्री जी से पुरानी पेंशन OPS की बहाली की मांग करते हुए जब तक सरकार इसे लागू नहीं करती है तब तक लड़ाई इसी तरह जारी रहेगी राम प्रताप यादव ने बताया कि बुढ़ापे का सहारा OPS कर्मचारियों का मूल अधिकार है, सुनील सिंह ने बताया कि सरहद पर अपने प्राणों के आहुति दे रहे पैरामिलिट्री के जवान उनके लिए पुरानी पेंशन बहाल होना चाहिए अभय चौहान ने बताया कि पूरे देश के कर्मचारी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं जब तक हम लोगों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती है तब तक हम पौधा रोपण के माध्यम से इसी तरह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे बृजेश चौहान ने कहा कि आज दिनांक 23 अगस्त 2026 को ग्राम पंचायत एकरामपुर में बाबा भोलेनाथ के मंदिर पर तमसा तट के पास पौधा लगाकर अपने हक की लड़ाई पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए आज के पौधारोपण में जिला अध्यक्ष सीपी यादव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया जहानागंज ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप यादव कार्यालय सचिव सुनील सिंह ब्लॉक पर्यवेक्षक अभय चौहान रामबचन बृजेश चौहान दीपक गौड़ प्रमोद चौधरी निलेश चौधरी प्रमोद कुमार यादव रवि चौधरी छोटू गौर बृजेश गौंड दीनू गौड़ राम दुलारे दास बाबा महाराज बबलू चौधरी डब्लू चौधरी जितेंद्र गौड़ आदि लोग मौजूद रहे शिव जी के मंदिर एकरामपुर जनपद आजमगढ़
