ब्यूरो देवेंद्र कुशवाहा 

मऊ: स्थानीय थाना क्षेत्र के जोगीबीर पुर बलुआ गांव में मंगलवार की रात बंद पड़े घर का ताला तोड़कर कर सोने के आभूषण सहित लाखों रुपए के किमती सामान चोरी किए जाने के मामले में पुलिस ने गृहस्वामी की पत्नी जगवती देवी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के सम्बन्ध में गांव निवासी संतोष राजभर की पत्नी तीन हफ्ते पहले घर के दरवाजा बंद कर मायके गई हुई थीं। बस्ती से सुनसान जगह घर होने के कारण चोरों ने मंगलवार की रात मकान पर धावा बोलकर आलमारी, छोटे बड़े बक्से के ताले तोड़कर पूरे घर को खंगाल डाला। और लाखों रुपए के सोने की दो चेन, अंगुठी दो, मंगलसूत्र,दो मोबाइल, टीवी, लैपटाप दो,इनवटर, बैट्री, घड़ी सहित छः सात लाख रुपए के महंगे सामान उठा ले गए। सुबह घर के दरवाजा का ताला टूटा देख ग्रामीणों की चोरी की जानकारी हुई। पत्नी जगवती देवी की लिखित तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *