बरदह थाना क्षेत्र में सड़क पार करते समय चार पहिया वाहन की चपेट में आने से जहां एक व्यक्ति की मौत हो गयी, वहीं प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे जौनपुर रेफर कर दिया गया है। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
शुभम राय 45 वर्ष पुत्र बांकेलाल राय निवासी ग्राम हरिशचन्द्रपुर थाना बरदह अपने साथी ग्राम प्रधान वीरेन्द्र यादव पुत्र जयराम यादव निवासी ग्राम हरिशचन्द्रपुर के साथ मोटर सायकिल से जौनपुर किसी कार्यवश गये थे। जौनपुर से घर वापस लौटते समय ठेकमा के करीब मुडहर मोड पर सड़क पार करते हुए एक चार पहिया वाहन की चपेट में आ गये। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ठेकमा ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने शुभम राय को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल ग्राम प्रधान वीरेन्द्र यादव को बेहतर इलाज के लिए जौनपुर रेफर कर दिया गया।
