आजमगढ़ रौनापार थाना क्षेत्र के करखिया रुस्तम सराय गांव के दलित बस्ती में अज्ञात कारणों से झोपड़ी में बीती रात 11:30 बजे आग लगी जिससे घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया है। सुरेश राम पुत्र मैंना के आवासीय मंडई में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। गृहस्थी का सारा सामान जल गया है यहाँ तक की खाने पीने की कोई सामान तक नहीं बचा है। गांव का निवासी दलित सुरेश इस मंडई में सोया हुआ था। आग की लपट आने से वह जान बचाकर शोर मचाते हुए भाग निकला। चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते रहे तब तक दोनों मंडई जलकर राख हो गई है। दलित सुरेश ने कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुवे कहा कि जबरियन हमारे जमीन में खड़ंजा लगवाया जा रहा था। जिसका विरोध करने पर हमारी मंडई को आग के हवाले कर दिया गया है। हमारा जमीनी विवाद चल रहा है। सूचना मिलते ही रौनापार की पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गयी है।इसकी सूचना पीड़ित सुरेश द्वारा तहसील प्रशासन व जिला प्रशासन को दे दिया है। अब आगे क्या कार्यवाही होती है यह तो समय बताएगा लेकिन जब हमारे पत्रकार ने मौका पर पहुंचे तो लोगों ने क्या कुछ कहा आइये दिखाते हैं रक रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *