संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान 1 मई को निकाली जाएगी विरोध रैली, प्रशासन से मांगी अनुमति

आजमगढ़।उत्तर प्रदेश में विद्युत निगमों के निजीकरण के खिलाफ विरोध तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में आजमगढ़ जनपद में 1 मई 2025, मजदूर दिवस के अवसर पर विशाल मोटर बाइक रैली समय शाम 5 बजे. निकाले जाने की घोषणा की गई है। इस रैली का आयोजन विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, आजमगढ़ के नेतृत्व में किया जाएगा।

संघर्ष समिति द्वारा उप जिलाधिकारी, सदर को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि यह रैली पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड तथा दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में निकाली जा रही है।

रैली का रूट सिधारी हाइडिल कॉलोनी से शुरू होकर गांधी तिराहा, सिधारी चौराहा, एलवल तिराहा, कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, चर्च चौराहा, शंकर तिराहा, नरौली, नया पुल, शारदा बड़ादेव, कोतवाली, नगरपालिका चौराहा होते हुए वापस सिधारी हाइडिल कॉलोनी पर समाप्त होगी।

इस संबंध में राम उजागिर पाल (क्षेत्रीय सचिव, विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ), धीरज पटेल (जनपद अध्यक्ष, राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन) और प्रभु नारायण पाण्डेय ‘प्रेमी’ (संयोजक, संयुक्त संघर्ष समिति) द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन में प्रशासन से रैली के लिए अनुमति देने की मांग की गई है।

ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है, जिससे सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *