आजमगढ़।निजामाबाद तहसील क्षेत्र के कोरौली बुजुर्ग गांव निवासी बाबूलाल पुत्र रामधनी ने अपने पुराने आबादी की जमीन पर जबरन कब्जे के प्रयास का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है।

बाबूलाल ने बताया कि गांव की कुछ महिलाएं – आशा, एकता और सीमा – आए दिन पुलिस व 112 पर झूठी शिकायतें कर उसे परेशान करती हैं। इस मामले की जांच के लिए एसपी के आदेश पर सीओ फूलपुर ने रिपोर्ट में स्पष्ट किया था कि शिकायतें झूठी हैं और बाबूलाल की पुरानी आबादी पर अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है।

बावजूद इसके, आरोप है कि उक्त महिलाएं लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की मिलीभगत से आबादी वर्ग-6 की आराजी संख्या 900 पर जबरन निर्माण कराने का प्रयास कर रही हैं।

प्रार्थी बाबूलाल ने मांग की है कि इस विवादित भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण तत्काल रोका जाए क्योंकि इस मामले में दीवानी न्यायालय में पहले से वाद विचाराधीन है।

उन्होंने प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच और अवैध निर्माण पर रोक की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *