आजमगढ़, 13 मई 2025:

कोटिला स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने वर्ष 2024-25 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम गर्व से ऊँचा कर दिया है।

कक्षा 10वीं में हाजरा माजिद ने 99.4% अंक प्राप्त कर न सिर्फ विद्यालय, बल्कि पूरे आजमगढ़ जिले में टॉप किया। वहीं कक्षा 12वीं में आयुषी यादव ने 95.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 12वीं के टॉपर्स:

Rank 1:आयुषी यादव – 95.6% (ह्यूमैनिटीज)

Rank 2:सानिया (बायोलॉजी), फैसल तौफीक (कॉमर्स), इशिता बर्नवाल (कॉमर्स) – 94%

Rank 3: स्नेहल यादव – 93.8% (बायोलॉजी)

अन्य उल्लेखनीय छात्र-छात्राएं:

हाजरा बानो (93.6%, बायोलॉजी), प्रग्या गौतम (92.6%, ह्यूमैनिटीज), मंताशा खालिद (92.6%, बायोलॉजी), अंशी सिंह (91.4%), मोहम्मद राफे (91.2%, कॉमर्स), गौरव यादव (90.6%, मैथ्स)

कक्षा 10वीं के टॉपर्स:

Rank 1:हाजरा माजिद – 99.4%

Rank 2:जैनब साद – 96.2%

Rank 3:मदीहा शेख, इंशा आजम – 96%

अन्य उल्लेखनीय छात्र-छात्राएं:

शेख आलिया बानो (94.8%), जुबिया फलक (93.4%), आयशा नोमान (92.4%), शेख मिसबाहुल हक़ (92.2%), अजमतुल्लाह अंसारी (92%), अब्द्रेहमान (91.6%), अदीबा यूसुफ खान (91.2%), इमाद खान, मोइज जमाली, अली मोहम्मद (90.6%), अलका गौतम (90.4%), विनय सागर, ज़फ़र राशिद, रैयान अहमद (90.2%), आर्यन सिंह (90%)

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह उत्कृष्ट परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के पूर्ण सहयोग का साक्षात प्रमाण है। साथ ही विद्यालय ने भविष्य में भी इसी प्रकार की उपलब्धियों के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *