आज़मगढ़ जिले के बिलरियागंज क्षेत्र के खानपुर भगतपट्टी गांव निवासी और इसरो के पूर्व वैज्ञानिक ई.आर.डी. चौहान के पुत्र दिव्यांशु चौहान ने सीबीएसई हाई स्कूल की परीक्षा में 96/4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। इससे उनके परिजनों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। दिव्यांशु के बड़े भाई प्रियांशु चौहान मोतीलाल मेडिकल कॉलेज प्रयागराज में पढ़ाई कर रहे हैं। दिव्यांशु का कहना है कि भविष्य में वह सिविल सर्विसेज में जाने की तैयारी कर करेंगे। दिव्यांशु ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां पूनम चौहान, बाबा भरत चौहान, दादी धर्मी देवी और अन्य परिजनों और गुरुजनों को दिया है। फिलहाल उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
