दीदारगंज थाना क्षेत्र के संग्रामपुर के शहीद प्रेमशंकर यादव को सेना के जवानों ने सलामी दी वहीं मौके पर फूलपुर मजिस्ट्रेट कमल सिंह , दीदारगंज विधायक कमलकांत राजभर, सांसद दरोगा प्रसाद सरोज,पूर्व सांसद संगीता आजाद,अरिमरदन आजाद,पूर्व राज्य मंत्री कृष्णमुरारी विश्वकर्मा, रामआसरे विश्वकर्मा आदि हजारों लोगों ने उनके पार्थिव शरीर के साथ भारत माता का जयघोष किया जहां थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।बताते चलें कि आपरेशन सिंदूर के दौरान बार्डर पर युद्धाभ्यास के लिए जाते समय लैंड स्लाइड के चलते घायल हुए नायब सूबेदार की कमांड हॉस्पिटल कोलकाता में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी वर्तमान समय मे उनकी तैनाती अरुणांचल प्रदेश के टेंगा में थी। हुआ यह कि स्थानीय थाना क्षेत्र के संग्रामपुर निवाशी

प्रेमशंकर यादव पुत्र दलसिंगार यादव जो भारतीय सेना के माउंटेन डिवीजन प्रोवोस्ट यूनिट अरुणांचल प्रदेश के टेंगा में तैनात थे। ऑपरेशन सिंदुर को लेकर चल रहे तनाव को देखते हुए भारतीय सेना द्वारा अपनी सीमा की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए युद्धा अभ्यास हेतु पूरे कम्पनी को बॉडर पर तैनात करने हेतु भेजा जा रहा था।

पूरी सेना पहाड़ी व दुर्गम रास्ते से गुजर रही थी। इस दौरान लैंड सलाइड होने के कारण आगे लीड कर रहे नायब सूबेदार प्रेमशंकर यादव पत्थर टकराने के कारण घायल हो गये थे। जिन्हें भारतीय सेना के विमान से भारतीय सेना के बेस हॉस्पिटल गुवाहाटी ले जाया गया था। जहाँ पर दिनांक 14 मई से 18 मई तक इलाज हुआ। बेहतर इलाज हेतु उन्हें 19 मई को कमांड हॉस्पिटल कोलकाता मे शिफ्ट किया गया। इलाज के दौरान 24 मई को उनकी मौत हो गयी। माता कृष्णावती की पहले ही मौत हो गयी है। वे अपने पीछे पत्नी संगीता और बच्चे आदित्य और अपर्णा को छोड़ गए हैं। चार भाइयों में सबसे बड़े थे। दूसरे नम्बर के भाई गिरजाशंकर यादव सीआईएसएफ में तैनात हैं। वहीं तीसरे भाई उमाशंकर यादव हैं। सबसे छोटे भाई प्रो. विजय शंकर यादव बिहार में प्रोफेसर हैं।

दीदारगंज संवाददाता

प्रीतम सेठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *