भीषण गर्मी को देखते हुए केंद्राधीक्षकों को पर्याप्त शीतल पेयजल की व्यवस्था का दिया निर्देश,

आजमगढ़। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित संयुक्त बी.एड. प्रवेश-परीक्षा -2025 -27 के तहत महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के विभिन्न केदो का विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने औचक स्थलीय निरीक्षण किया, प्रथम दृष्टिया परीक्षा की सुचिता से संतुष्ट दिखे, तथा जो थोड़ी बहुत आशिक कमियां दिखाई दी उसे बाबत संबंधित जिम्मेदार को ध्यान दिलाते हुए व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश भी दिया।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल के निर्देश के क्रम में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी उत्तर प्रदेश को संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उसी के तहत आज सुबह 9:00 बजे से विभिन्न केदो पर परीक्षा शुरू हुई जिसमें सभी केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र अध्यक्षों की कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से चल रही थी है इसी बीच कुलपति स्वयं स्थलीय निरीक्षण हेतु निकल पड़े उन्होंने कई विद्यालयों का निरीक्षण किया जिसमें मुख्य रूप से श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज चंदेश्वर आजमगढ़, अग्रसेन महिला महाविद्यालय आजमगढ़, जीजीआईसी, एवं डीएवीपीजी कॉलेज आजमगढ़ के साथ-साथ विश्वविद्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टिया कुलपति परीक्षा कि सुचित्ता और व्यवस्था से संतुष्ट दिखे ,जहां कुछ कमियां अच्छी दिखाई दी वहां उचित दिशा निर्देश जारी कर अपने गंतव्य की तरफ चले गए।

औचक निरीक्षण के समय कुलपति जी के साथ उनके व्यक्तिक सहायक विपिन शर्मा, मुलायम, धर्मेंद्र आदि की भी उपस्थिति रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *