पुरानी पेंशन के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले अटेवा के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव जी के शादी की सालगिरह पर चंद्रमा ऋषि धाम पर पहुंच कर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा माल श्री का पौधा जामुन का पौधा मंदिर के परिषद मे पौधारोपण करते हुए और कर्मचारियों द्वारा मांग करते हुए सरकार से की पुरानी पेंशन लागू किया जाए।
सुभाष चंद्र यादव द्वारा बताया गया कि हम लगातार पुरानी पेंशन की लड़ाई लड़ रहे हैं मैं अपने शादी की सालगिरह पर पुरानी पेंशन के लिए सभी कर्मचारियों से अनुरोध करता हु की आप लोग पौधा रोपण करे पर्यावरण बचाएं और पुरानी पेंशन की मांग करें जब तक की पुरानी पेंशन लागू नहीं होती है।
हम किसी भी कार्यक्रम में जाएं तो पौधा भेंट करें और पौधा लगाए जब तक हमारी बातें सरकार नहीं मानते है तब तक हम इसी तरह लड़ाई लड़ते रहेंगे ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के तरफ से जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि अटेवा के शानदार जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव जीके सालगिरह की ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई हो।
जो लड़ाई पुरानी पेंशन के लिए लगातार लड़ रहे हैं उनके साथ हम लोग कंधे से कंधे मिलाकर लड़ाई में भाग लेते रहेंगे जब तक हमारी लड़ाई पूरी नहीं हो जाती है पुरानी पेंशन लागू नहीं हो जाती है तब तक इसी तरह लड़ते रहेंगे आज के वृक्षारोपण में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की तरफ से जिला अध्यक्ष सीपी यादव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया दिलदार हनुमान सा मिंटू विकास प्रजापति विजय नारायण राधेश्याम मौर्य एहसान रियाजुद्दीन विनोद कुमार अटेवा के शिक्षक नवल किशोर बद्री प्रसाद गुप्ता मनोज मौर्य दिनेश यादव आदि लोग मौजूद रहे आज दिनांक 2 जून 2025 चंद्रमा ऋषि धाम मुजफ्फरपुर जनपद आजमगढ़
