SSUCv3H4sIAAAAAAAEAJ1Sy27CMBC8V+o/IJ9BiklITH+l6sGPLazqxMh22iLEv9d5GBZQVak378x4Nbs7p+enxYIpGVCzl8VpqFKN1vYhehnRdQnmyxkHg9F5lDaBxYCdR4aFKGMfIJAW0sr2SP8q3IXo9Mdh76KjhJbdL4SzrvfKfSewzKCBgwsYR3G4ITzINkRsgfZ4TzKLcoCIXy0j7NIgN47zEl6nepGJ2WRMFGNLgoVejViGzst//5web9m13EGnh+2dzsS1Bwty2vLrJGUfXxF8O04xiz7RgCO17A06MuWn09KOiyOdDx41djvyzcU9eFLrlAfXEqBzcXQyD8ZMWulQ8pI3vBC8EZuiqvhGlCxnJN0YDfU6xWaPifJH4rE/WCcNmCt0e8nNuq6LqhbVZad318+ChgjucnPRiKvmIYmzZsuvmkuuM1deuYeIjxrBy80kyQEZ7t9ijHcT0rxf7G3/GqEWRW5PLopDa7aGtWi2Sq1qWcCq4gZWCiq12ja1LtaF4sLwFMLzDzMhI84GBAAA

जनपद आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत छतवारा मार्ग पर बेलनाडीह गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां फोरेंसिक टीम भी जांच पड़ताल में जुटी है।

इस मामले में जिले के एसपी सिटी ने बताया कि सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डेडबॉडी की पहचान की जा रही है, इस संबंध में आगे जो भी जांच और कार्रवाई की जा रही है, जो भी तथ्य प्रकाश में आएगा उस अनुसार कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *