ब्यूरो देवेंद्र कुशवाहा

उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर पर स्वागत समारोह के दौरान थप्पड़ों की बरसात सम्मान समारोह का मंच पल भर में अपमान के अखाड़े में हो गया तब्दील

स्वागत समारोह के दौरान सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर के साथ सरेआम की गई मारपीट बताते चलें कि थप्पड़ मारने वाले बृजेश राजभर ने पहले बड़े आदर के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर को फूलों की पहनाई माला और उसके बाद ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाने कर दिए शुरू

थप्पड़ बाजी की इस घटना ने वहां मौजूद सभी को डाल दिया सकते में वहां मौजूद कई लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर कर दिया वायरल गौरतलब है कि थप्पड़बाजी की यह घटना जनपद जौनपुर के आशापुर गाँव में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान हुई सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर जब मंच पर मौजूद थे तभी घटी यह घटना

कार्यकर्ताओं के मुताबिक आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजेश राजभर ने पहले सम्मान देने का किया नाटक फिर अचानक वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर पर हो गए हमलावर जिससे वहां अफरा-तफरी का बन गया माहौल इस घटना के बाद महेंद्र राजभर ने साफ कहा है कि यह हमला कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के इशारे पर किया गया है

घटना के तुरंत बाद, महेंद्र राजभर ने जनपद जौनपुर के जलालपुर थाने पहुंचकर आरोपी बृजेश राजभर के खिलाफ शिकायत कराई दर्ज*…… महेंद्र राजभर ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी देते हुए अपनी जान का बताया खतरा …..शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच कर दी गई है शुरू* …..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *